सन् 1957 में स्थापित भारत की प्रमुख भण्डारण एजेन्सी केन्द्रीय भण्डारण निगम देश में सार्वजनिक वेअरहाउस चलाने वाली सबसे बडी संस्था है जो कृषि क्षेत्र सहित विभिन्न प्रकार के ग्राहकों को भण्डारण के क्षेत्र में लॉजिस्टिक सेवाएं प्रदान करती है । केन्द्रीय भण्डारण निगम देश में विभिन्न स्थानों पर 10.6 मिलियन टन भण्डारण क्षमता के 487 वेअरहाउस चला रहा है जिनमें कृषि उत्पादों से लेकर अत्यन्त परिष्कृत औद्योगिक उत्पादों के लिए भण्डारण सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है ।

          केन्द्रीय भण्डारण निगम की वेअरहाउसिंग गतिविधियों में खाद्यान्न वेअरहाउस, औद्योगिक वेअरहाउस, कस्टम बांडेड वेअरहाउस, कन्टेनर फ्रेट स्टेशन, अन्तर्देशीय  क्लीअरेंस   डिपो    तथा      एअर कार्गो कॉम्पलैक्स शामिल हैं । भण्डारण एवं  रख-रखाव के अलावा केन्द्रीय भण्डारण निगम क्लीअरिंग एवं फारवर्डिंग, हैंडलिंग एवं ट्रांसपोर्ट, अधिप्राप्ति एवं वितरण,कीटनाशन सेवाएं, प्रधूमन सेवाएं एवं अन्य अनुषंगी सेवाएं प्रदान करता है । केन्द्रीय भण्डारण निगम परामर्शदात्री सेवाएं, तथा विभिन्न एजेन्सियों को वेअरहाउसिंग अवसंरचना निर्माण के लिए प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराता है ।

.


नया समाचार



प्रबन्धक (हिंदी)-भर्ती


कोरपोरेट फिल्म

वेअरहाउसिंग

कारपोरेशनस

ऐक्



 




 2004 केन्द्रीय भण्डारण निगम,सर्वाधिकार सुरक्षित


अस्वीकरण
इस वेबसाइट पर प्रकाशित विषय-वस्तु केवल सामान्य संदर्भ के लिए है । समूची जानकारी निगमित कार्यालय के संबंधित विभागों एवं क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा मुहैया कराई गई है ।